फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा बच्चों के माता पिता से करेंगे सौम्यता से बात

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आपरेशन मुस्कान के शुरू होने के पहले ही दिन पुलिस लाइन के मनोरंजन सभागार में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि अभियान में सभी का सहयोग जरूरी है। गुमशुदा बच्चों के माता पिता के थाने में आने पर उनसे सौम्यता से बात की जाए। उन्हें ऐसा न लगे कि वह थाने में आए हैं।
विज्ञापन

एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले आपरेशन मुस्कान को लेकर बुधवार की शाम हुई बैठक में एसपी उदयशंकर जयसवाल ने कहा कि सभी थानों में उप निरीक्षक बाल कल्याण अधिकारी बनाए गए हैं। आपरेशन मुस्कान को वह गंभीरता से समझकर कार्रवाई करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट हरीराम वर्मा ने पास्को एवं अन्य एक्ट के बारे में जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि गुमशुदगी की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सूचना दर्ज कर कार्रवाई में जुटे। बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा ने कहा कि गुमशुदा बच्चों के  माता पिता थाने पहुंचें तो उनसे सौम्यता का व्यवहार किया जाए। उनकी बताई गई जानकारी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाए। बाल कल्याण अधिकारी पहले बच्चे के पास पड़ोस और घर पर और गाड़ी में देखें कि कहीं बच्चा वहीं तो नहीं है। बच्चों को बाल श्रम, अंग प्रत्यारोपण, बेचने आदि के लिए अगवा किया जाता है। इन बातों को ध्यान में रखा जाए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मिसिंग चाइल्ड ट्रेक पर पूरा डाटा अपलोड कराया जाए। यदि कहीं पॉस्को एक्ट का मामला है तो पहले पुलिस मेडिकल कराए बाद में बाल कल्याण समिति के समक्ष पेस करे। अन्यथा की स्थिति में काउंसलिंग के लिए पहले बाल कल्याण समिति के कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। इस मौके पर एएसपी स्वामीनाथ, बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य एवं बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें