फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Wed, 15 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार सुबह टैंकर और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल लाते समय ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जीटी रोड पर सुबह गांव मानिकपुर के समीप टैंकर की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टैंकर चालक बिहारी निवासी नयाबास थाना इगलास, मथुरा से उन्नाव जा रहा था। वहीं ट्रक चालक मोहम्मद इरफान निवासी मरियाडीह इलाहाबाद और हेल्पर मोहम्मद फैज निवासी थाना भवीगंज इलाहाबाद, टैंकर चालक बिहारी और हेल्पर राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही ट्रक के हेल्पर मोहम्मद फैज की मौत हो गई। वहीं जीटी रोड पर हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाने के बाद आवागमन सुचारु करवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें