फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Thu, 23 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान के तहत जहां एक ओर ईओ ने सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। वहीं दूसरी ओर नगला कीरत में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

नगरपालिका परिसर में स्थित सभाकक्ष में ईओ रामपाल ने गुरुवार को प्रदेश भर में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत कर्मचारियों और सभासदों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही कहा कि सभी कर्मचारी व सभासद अपने-अपने क्षेत्र में घूमकर सफाई अभियान चलाएं। साथ ही गंदगी जहां हो वहां सफाई कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी लगाएं। जेई राजीव कुमार, रिहाना उस्मानी, बृजनंदन, गजाला, सोनू, विशेष बाबू, सतीश बाबू, सभासद विश्वनाथ सिंह, विनय भय्या, देवकुमार गुड्डू, टाईगर आदि लोग मौजूद रहे।
इसके बाद ईओ और जेई टीम के साथ नगला कीरत पहुंचे। यहां नगला कीरत स्थित काशीराम कालोनी में साफ-सफाई कराई। साथ ही मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग भी कराई। साथ ही नगला कीरत पार्क में स्थित रखे खोखे और झोपड़ी आदि अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ली स्वच्छता की शपथ
गुरुवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी राजवीर वर्मा ने कार्यालय में झाड़ू लगा कर स्वच्छता की शपथ ली। उन्होंने कहा कि दुनिया के जो देश स्वच्छ दिखते हैं। उसका कारण हैं कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न किसी दूसरे को करने देते हैं। उन्होंने ब्लाक क्षेत्र से आई सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी स्वच्छता की शपथ दिलाई। मुख्य सेविका शारदा, रानी परिहार, मुख्य सेविका दयावंती यादव आदि मौजूद रहे ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें