फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिपाही और फॉलोवर ने पहले बैठकर पी शराब... फिर एक-दूसरे पर बरसाने लगे लात-घूंसे; दोनों निलंबित चल रहे हैं

Sun, 04 Feb 2024 02:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सिपाही और फॉलोवर ने पहले साथ में बैठकर शराब पी। फिर किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। दोनों पहले से ही निलंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन
UP: सिपाही और फॉलोवर ने पहले बैठकर पी शराब... फिर एक-दूसरे पर बरसाने लगे लात-घूंसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह पुलिस लाइन में आरक्षी और फॉलोवर एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मौजूद कर्मियों ने देखा तो भागकर पहुंचे। देखा तो दोनों शराब के नशे में धुत थे। आरआई ने दोनों का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन

 
पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी हिरदेश चार माह से निलंबित चल रहा है। वह शराब पीने का आदी है। रविवार की सुबह उसने निलंबित चल रहे फॉलोवर अशोक के साथ शराब पी। नशे में धुत होने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग कराया। आरआई ब्रजपाल सिंह ने दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें