फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सुपर फास्ट क्लब ने ब्राइट फ्यूचर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। कस्बे के एके इंटर कॉलेज के मैदान पर बरनाहल प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार की रात खेले गए मैच में सुपर फास्ट क्रिकेट क्लब ने ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट क्लब को 18 रन से हराया।
विज्ञापन


मैच में सुपर फास्ट क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट पर 91 रन बनाए। लालू ने 30, आदित्य पांडेय ने 20 और मिर्जा शादाब ने 10 रनों की पारी खेली। ब्राइट फ्यूचर क्लब के रिषी यादव ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राइट फ्यूचर क्लब की टीम 10 ओवर में आठ विकेट पर 73 रन ही बना सकी। रिषी यादव ने नाबाद 26, अमन ने 12 और विजय प्रताप ने 11 रन बनाए। सुपर फास्ट क्लब के जय कुमार, उवैश खान और लालू ने दो-दो विकेट लिए।

सुपर फास्ट क्लब के आदित्य पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। अंपायरिंग ललित शाक्य और अनुपम यादव, स्कोरिंग सुधांशु गुप्ता और गौरव यादव ने की। मैच का आंखों देखा हाल ओमकार ठाकुर और रजत गौड़ ने सुनाया। इस दौरान संजू यादव, विवेक आनंद गुप्ता, लल्लू कौशल, रामू अग्रवाल और संजय तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें