डायट परिसर में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक आलोक शाक्य रहे।
आलोक शाक्य ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी होना जरूरी है। बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि आज बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बालिकाओं ने खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। डीसी बालिका शिक्षा बृजेश कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार बालिकाओं के सर्वागीण विकास के तहत बालिकाओं के विकास पर और अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
प्रतियोगिताओं में सुल्तानगंज की टीम ओवरओल चैंपियन रही। 100 मीटर दौड़ में सुल्तानगंज प्रथम, घिरोर ने द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में भी सुल्तानगंज ने प्रथम तथा करहल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सुल्तानगंज ने प्रथम, घिरोर ने द्वितीय, धीमी साइकिल प्रतियोगिता में करहल की ममता ने प्रथम, घिरोर की भावना ने द्वितीय, करहल की सिंकी ने तृतीय, तेज साइकिल प्रतियोगिता में रीतू ने प्रथम, काजल ने द्वितीय, गुलप्सा ने तृतीय, भाला फेंक में शालिनी ने प्रथम, रानी ने द्वितीय, रंजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में श्वेता ने प्रथम, काजल ने द्वितीय तथा अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ओवरऑल चैंपियन में सुल्तानगंज की बालिकाओं ने प्रथम, घिरोर ने द्वितीय तथा करहल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना, राधा कृष्ण नाटक मंच का आयोजन किया। इस मौके पर वार्डन सुधा यादव, रेनू यादव, एबीआरसी राकेश चतुर्वेदी, संजय यादव, विवेक दीक्षित, मोहम्मद शमीम, सौरभ गुप्ता, साधना चंदेल, पूनम यादव, राहुल दुबे, नवीन प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।