फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदिति, नवोदय और एसबीआरएल बने परीक्षा केंद्र

Wed, 08 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सिटिंग प्लान तैयार करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के तीन केेंद्रों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई से संबद्ध जिले के स्कूलों के करीब 1522 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के संचालकों द्वारा दिनभर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं नौ मार्च से होने के चलते बुधवार को दिनभर केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी चलती रहीं। बच्चों को बैठाने के लिए लिए सीटिंग प्लान बनता रहा। मैनपुरी, एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद के सिटी कोआर्डिनेटर सुदिति ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य राममोहन ने बताया बोर्ड परीक्षाओं हेतु तीन परीक्षा केंद्र सुदिति ग्लोबल एकेडमी, जवाहर नवोदय विद्यालय, एसबीआरएल एकेडमी में बनाए गए हैं। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जेएस मेमोरियल स्कूल, पैराडाइज पब्लिक स्कूल, डा. किरन सौजिया एजूकेशनल एकेडमी, प्राइवेट परीक्षार्थी कक्षा 12 के लिए डा. किरन सौजिया एजूकेशनल एकेडमी के दसवीं कक्षा समेत 800 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में एसबीआरएल एजूकेशनल एकेडमी, आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी, केपी चिल्ड्रन्स एकेडमी बेवर के 316 परीक्षार्थी बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा हेतु तथा एसबीआरएल एकेडमी में सुदिति ग्लोबल एकेडमी, सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेंट मैरीज स्कूल के 506 परीक्षार्थी बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा हेतु पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें