फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदिति ग्लोबल एकेडमी में वाल्मीकि की मनाई जयंती

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रबंध निदेशक डाक्टर राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डाक्टर कुसुम मोहन, सचिव लव मोहन, संयुक्त सचिव लवीना मोहन एवं उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी ने प्रार्थना स्थल पर सुसज्जित महर्षि वाल्मीकि के सजीव स्वरूप पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर इस महान विभूति का महिमा मंडन किया।
विज्ञापन


इसी श्रंखला में विद्यालय के विद्यार्थियों ने महर्षि वाल्मीकि के प्रारंभिक जीवन काल से संबंधित एक लघुनाटिका का यथार्थ रूप में मंचन किया। जिसमें छात्र शिवम यादव, अभिषेक यादव, मयन यादव, विनय कुमार, साहिल कुमार आदि ने महर्षि वाल्मीकि के हृदय परिवर्तन का चित्रण प्रस्तुत किया।  समारोह में विद्यालय के सदन समन्वयक अभिषेक शुक्ला, सदन प्रभारी रणधीर सिंह, अक्षय दीक्षित, सपना राठौर, लक्ष्मी शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक डाक्टर ओमेश जादौन, आरआर तिवारी, आरएस चौहान, अनुराग वर्मा एसट्रेटी, शिवम मित्तल, सोनाली मिश्रा, सुशमा दुबे, ममता चौहान, ममता भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें