फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: थाने में युवक की पिटाई मामले में दरोगा और सिपाही निलंबित

Sun, 27 Sep 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। एक कैंटीनकर्मी को थाने में थर्ड डिग्री देने के मामले में एसपी ने एक दरोगा और एक आरक्षी को निलंबित किया है। सीओ कुरावली मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा कुरावली के रहने वाले हरिदास ने 24 सितंबर को एसपी को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि पुत्र अजय एक कैंटीन जनरल स्टोर पर काम करता है। उस कैंटीन में चोरी की घटना हुई थी। इसकी सूचना अजय और कैंटीन मालिक दोनों ने पुलिस को दी थी। आरोप है कि 10 सितंबर को कैंटीन मालिक अजय को अपने साथ थाना कुरावली ले गया। थाना परिसर में बने एक कमरे में अजय को बंद कर दिया गया और पुलिसकर्मियों ने चोरी का जुर्म स्वीकार कराने के लिए अत्याचार किया। बेटे को बेरहमी से पीटा गया। हरिदास ने यह आरोप भी लगाया कि प्रताड़ना के दौरान पुलिसकर्मियों ने अजय के प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डाला और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत पर एसपी गणेश प्रसाद ने मामले की जांच सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह को सौंपी थी। सीओ की जांच में प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने दरोगा विदित कुमार और आरक्षी लकी कपासिया को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें