फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से आक्रोश, पहुंची पुलिस

Sun, 27 Sep 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव दौदापुर में रविवार सुबह आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सीओ भोगांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दो पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। सीओ रामकृष्ण द्विवेदी और तहसीलदार घासीराम ने ग्रामीणों से बात की। एक पक्ष के सनी प्रताप ने थाने में तहरीर दी और एक प्रधान व उनके पुत्र पर साजिश का आरोप लगाया। बताया कि कुछ समय पहले आईजीआरएस पोर्टल पर उन्होंने आंबेडकर पार्क की बाउंड्रीवॉल, लाइट, सुंदरीकरण आदि में अनियमितताओं की शिकायत की थी, इसी वजह से उन्हें फंसाने की नीयत से प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है। दूसरी ओर ग्राम प्रधान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोप निराधार बताए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को दिनभर तेज बारिश के कारण प्रतिमा को नुकसान पहुंचा है। इसमें किसी की साजिश नहीं है। पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए दोनों पक्ष को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया। आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। मौके पर प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें