फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दिलाई पौधरोपण की शपथ

Tue, 05 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी को मिल-जुलकर अधिक से अधिक पौधे लगाने के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


जैन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य यदुवीर नरायण दुबे ने कालेज परिसर में आयोजित पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधाें से आक्सीजन निकलती है जो हमें जीवन देती है। पेड़ों से फल फूल मिलने के अलावा कई दवाएं व औषधि बनाई जाती हैं। इसलिए पौधे हमेशा ही हम सभी के लिए लाभकारी होते हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सभी को अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ाें को जरूर लगाना चाहिए, ताकि यह धरा हरी भरी रहकर हम सभी को सुरम्य वातावरण और शांति प्रदान करे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य यदुवीर नरायण और प्रवक्ता हरिओम यादव ने बच्चों को संयुक्त रूप से शपथ दिलाई।

वहीं सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा बालवन कार्यक्रम के तहत करहल के संत विवेकानंद, भोगांव के भक्त वत्सल्य इंटर कालेज सहित कई स्कूलों में पौधरोपण और शपथ दिलाई गई। डीडी रिखारी, विष्णुकांत मिश्रा, कामिनी शाहू, अशोक यादव, सत्येन्द्र यादव, पवन यादव, उदयवीर सिंह, सुशील जैन, गगन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें