फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआरएल के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित

Wed, 16 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
एसबीआरएल के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसबीआरएल के बाल विज्ञानियों ने 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रथम स्थान पाया है। इसके चलते उनका चयन राष्ट्रीय स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता के लिए किया गया। कालेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता लखनऊ में हुई थी। इसमें एसबीआरएल विद्यालय के जूनियर वर्ग के बाल विज्ञानी अनुराग शाक्य, अमन चौहान, आलोक सिंह, अजय सिंह चौहान, आश्वेंद्र ने स्वास्थ्य, साफ-सफाई एवं पोषण पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। इसमें डेंगू जैसी असाध्य बीमारी को नियंत्रित करने के तरीके बताए।
निर्णयक मंडल ने अनुराग को प्रथम घोषित किया। विद्यालय की जूनियर वर्ग की टीम ने अनुराग शाक्य को 26 दिसंबर को महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया है। विद्यालय प्रबंधक डॉ. सतीश चंद्र गुप्त, प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस मौके पर जिला सहायक समन्वयक शैलेंद्र सिंह, अक्षय राठौर, मंजू भदौरिया, डॉ. एके जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें