फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मतदाता बनने के लिए विद्यार्थियों ने भरे फॉर्म-6

Sat, 28 Nov 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 12 डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में फाॅर्म-6 के साथ छात्र-छात्राएं। स्रोत महाविद्यालय - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, औडेन्य पड़रिया में संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. एसपी सिंह के मार्गदर्शन में एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं से फॉर्म-6 भरवाकर जमा कराए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि प्रत्येक पात्र युवा का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। स्वीप प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और मतदान के महत्व की जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयप्रकाश यादव ने कहा कि युवाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने सभी पात्र युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें