राजनीतिक सक्रियता से दूर रहें कर्मचारी: डीएम
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी कर्मचारी चुनाव में राजनीतिक सक्रियता से दूर रहें। चुनाव के दौरान राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं।
चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम चंद्रपाल सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान सरकारी कर्मचारी राजनीतिक सक्रियता से पूरी तरह दूरी बनाए रखें। किसी भी राजनीतिक गतिविधि में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से भागीदारी न करें। चुनाव के दौरान अगर उनकी किसी भी राजनीतिक गतिविधि में संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ विभागीय, अनुशासनिक तथा दंडनीय कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता के साथ ही कर्मचारी नियमावली का पालन भी कराया जाएगा। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा है संबंधित कर्मचारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया जाए।