फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन, रोडवेज और संदिग्ध स्थान पुलिस ने खंगाले

Sun, 14 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
चेकिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार देर रात तक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। शहर के संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी ली। रेलवे-स्टेशन और बस स्टेंड पर आने जाने वाले सवारियों से पूछताछ और सामान को चेक किया। 
विज्ञापन


करहल, किशनी, भोगांव, बरनाहल, कुर्रा, दन्नाहार समेत जिले के सभी थाना प्रभारियों ने देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। शहर कोतवाली में थानाध्यक्ष के निर्देशन में दोपहर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई। ट्रेन के ट्रैक पर आने के बाद उतरने वाली सवारियों और ट्रेन में भी सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग की गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे नगर के बस स्टेंड पर कोतवाली पुलिस ने बसों को चेक किया। सवारियों से पूछताछ और आवागमन का कारण पूछा। एसपी देवरंजन वर्मा भी देर रात तक शहर का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेते नजर आए। थानाध्यक्ष दन्नाहार सुजात हुसैन ने भी थाने के बाहर शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को चेक किया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें