फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्टेडियम में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं, तरणताल का होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में तरणताल के नवीनीकरण के साथ मैदान को दुरुस्त कराने और सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवॉल को ऊंचा कराने की तैयारी है। इन कार्यों के प्रस्ताव को खेल निदेशालय की ओर से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अधिकारियों को स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर निदेशालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि खेल कार्यालय की ओर से स्टेडियम में स्थित तरणताल के नवीनीकरण, मैदान को बेहतर बनाने और सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवॉल को ऊंचा कराने का प्रस्ताव खेल निदेशालय को भेजा गया था।
निदेशालय की ओर से प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब आवास विकास परिषद के अधिकारियों की ओर स्टेडियम का निरीक्षण कर एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तरणताल का नवीनीकरण होने से तैराकी खिलाड़ियों को अभ्यास की बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, मैदान में सुधार और बाउंड्रीवॉल ऊंची होने से खिलाड़ियों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन



बन रहा इनडोर वॉलीबाल हॉल, हो रही बैंडमिंटन हॉल की जीर्णोद्धार
नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए इनडोर वॉलीबाल हॉल के निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। हॉल तैयार होने के बाद खराब मौसम में भी खिलाड़ी वॉलीबाल का अभ्यास और मैच खेल सकेंगे। इससे खिलाड़ियों को बारिश और अन्य मौसम की बाधाओं के कारण अभ्यास प्रभावित होने से राहत मिलेगी। वहीं, स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल के जीर्णोद्धार का कार्य भी कराया जा रहा है। हॉल के नवीनीकरण के बाद बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें