फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में भनऊ पुल के पास रविवार देर शाम बाइक से जा रहे जनपद एटा निवासी युवक को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया, हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दी, शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव कोट निवासी 32 वर्षीय नेत्रपाल रविवार को किसी काम से मैनपुरी आया था, देर शाम करीब 6:45 बजे बाइक से वापस घर लौट रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में जनपद एटा व मैनपुरी को जोड़ने वाले भनऊ पुल पर पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया।
हादसे में नेत्रपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान के बाद परिजन से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन

-
हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पाया कि नेत्रपाल ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में गंभीर चोट लगी थी। अगर वह हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। नेत्रपाल के परिजन ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, पत्नी मीना व अन्य परिजन का हादसे के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें