फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला

Wed, 16 Feb 2022 08:24 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही वाहन चालकों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
करहल से बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करहल विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही पुलिस ने उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ दर्ज की है। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद करहल थाना पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया। रिपोर्ट करहल थाने की चौकी असरोही के प्रभारी एसआई दिलीप कुमार गुप्ता ने दर्ज कराई है।

उन्होंने रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार शाम वह सिपाही शिशुपेंद्र, राजकुमार, शिवराज सिंह व श्याम सुंदर के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। करीब पौने आठ बजे गांव अतिकुल्लापुर के पास भाजपा प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे थे। उनके काफिले में स्वयं व सुरक्षाकर्मियों के वाहन के अलावा 10 से 15 अज्ञात वाहन शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अज्ञात समर्थकों ने आचार संहिता के साथ धारा 144 का उल्लंघन किया है। वाहन चालक चुनाव में अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें