इस कड़ी में सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के मंत्री राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ पर चर्चा करने की बात कह रहे थे। वो कहते हैं कि इन राज्यों में महिलाओं पर जघन्य अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की चर्चा भी अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि, NCRB के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में हर तीन घंटे में एक महिला शारीरिक उत्पीड़न का शिकार होती है।
यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
कहा कि इसके बाद भी उत्तर प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार मिलकर भी इसका संज्ञान नहीं ले रही है। मणिपुर हिंसा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो हुआ है, वह जितना संवेदनशील है। इसके बाद भी सरकार का रवैया इस मामले में उतना ही संवेदनहीन रहा है। यह सरकार अंहकार में डूबी हुई है।