जांच में मिले साक्ष्य और शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थोड़ी कड़ाई करने पर आरोपी टूट गया और सच बता दिया। पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अजय सिंह चौहान उर्फ बीटू निवासी लालपुर सकरावा, सौंरिख थाना, जिला-कन्नौज, करीब सात माह से कल्पना से प्रेम करता था। दोनों के बीच शादी तक की बातें होने लगीं थीं।
यह भी पढ़ेंः- नौकर ने की दरोगा दिनेश की हत्या: बोला- बेटी की फीस भरनी थी, सैलरी मांगी तो कर दी मेरी बेइज्जती; इसलिए मार दिया
इसी बीच उसे पता चला कि घरवालों ने कल्पना की शादी कहीं और तय कर दी है। इसके बाद की वह कल्पना पर घर से भागने का दबाव बनाने लगा। कल्पना ने मना कर दिया। वह अजय को नजरअंदाज करने लगी। इसी बौखलाहट में अजय ने 25 जुलाई की रात गांव पहुंचा। उसने कल्पना को मिलने के लिए घर के बाहर बुलाया। इसके बाद उसने मोबाइल की डाटा केबल से कल्पना का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- सेहत की बात: बीमारी के हिसाब से फल खाएं, दोगुनी गति से रोग दूर भगाएं; जानें डॉक्टर की सलाह
कॉल डिटेल से सामने आया आरोपी का चेहरा
कल्पना के मोबाइल की कॉल डिटेल ने उसकी हत्या का राज खोल दिया। वहीं असली आरोपी का चेहरा भी सबके सामने ला दिया। घटना के दिन से ही मृतका का मोबाइल गायब था। मोबाइल हाथ लगते ही पुलिस को सभी सवालों के जवाब भी मिल गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डाटा केबल भी बरामद कर ली है।
यह भी पढ़ेंः- IBPS RRB PO Exam 2023: परीक्षा में सर्वर हैक, बाहर से ऑपरेट किए जा रहे कंप्यूटर; परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
जनपद कन्नौज के थाना सौंरिख क्षेत्र के गांव लालपुर सकरावा अजय चौहान इस बात को जानता था कि अगर कल्पना का मोबाइल किसी के हाथ लग गया तो उसका राज खुलते देर नहीं लगेगी। इसलिए हत्या करने के बाद वह कल्पना का मोबाइल भी अपने साथ लेकर चला गया था। लेकिन, वह शायद नहीं जानता था कि पुलिस अब हाईटेक हो चुकी है।
यह भी पढ़ेंः- सेहत की बात: हृदय रोग में नींद का अहम रोल, जानें डॉक्टर कितने घंटे सोने की देते हैं सलाह; अधिक सोना भी खतरनाक
कल्पना के मोबाइल की कॉल डिटेल ने अजय चौहान से होने वाली बातचीत के साथ ही पुलिस के सभी सवालों के जवाब दे दिए। पुलिस भांप चुकी थी कि घरवालों ने जिन लोगों को नामजद किया है। वह असली कातिल नहीं है। वहीं परिजन के आरोप हत्याकांड की पृष्ठभूमि से मेल भी नहीं खा रहे थे।
यह भी पढ़ेंः- भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल की सजा: विपक्षी बोले- राहुल गांधी की तरह तुरंत रद्द हो संसद सदस्यता
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस का काम अपराधी को सजा दिलाना और निर्दोष को न्याय दिलाना है। इस तरह के सही खुलासे जनता में पुलिस के विश्वास को स्थापित करते हैं।