फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जयंती पर सपाइयों ने नेताजी को किया नमन

विज्ञापन
फोटो 35 सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रंद्धांजलि अर्पित करते सपाई। स्त्रोत पार
विज्ञापन
मैनपुरी। पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मैनपुरी में मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य ने धरतीपुत्र नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रामनरायन बाथम ने किया।

इस मौके पर विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया (किशनी), पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, पूर्व एमएलसी अवधेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, एडवोकेट देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ. रामकुमार यादव, पूर्व मंत्री तोताराम यादव, महाराज सिंह शाक्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुलायम सिंह को किया याद
किशनी। सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को नगर में चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव के आवास पर सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने नेता जी को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डैनी यादव ने कहा कि नेता जी देश प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया के लोकप्रिय जननायक थे, उन्होंने हमेशा हर समाज के व्यक्ति की बिना किसी भेदभाव के मदद की और साथ ही पिछड़े, दलित, और अल्प संख्यक समाज के उत्थान को कोई कसर नहीं छोड़ी,इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता इंजी़ रामपाल यादव जगदीश यादव, विनोद यादव, अभिलाख यादव, सभासद मुकेश प्रताप सिंह, सुभाष यादव,पंकज यादव आदि ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें