फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले सपा नेता हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। बसों और ट्रेनों के साथ अन्य वाहनों में चेकिंग की जा रही है। इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किया गया।
विज्ञापन


कॉकरोच जनता पार्टी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन प्रस्तावित है हालांकि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद से ही सभी जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया है। जिले के सभी बॉर्डर पर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। बसों और अन्य वाहनों में जाने वाले लोगों पर सबसे ज्यादा नजर रख रही है। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों को घरों पर ही हाउस अरेस्ट किया गया है।

पुलिस ने करहल में समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष हरीश यादव और जिला महासचिव शशांक चतुर्वेदी को हाउस अरेस्ट किया। वहीं कुसमरा में समाजवादी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार और समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष शामिल हैं। किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को किस आधार पर हाउस अरेस्ट किया गया। प्रशासन को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें