फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम दिवरौली निवासी नीटू व देवेश अपने मामा की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से ग्राम दिवरौली जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे करहल रोड पर एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना पर भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टर ने घायलों को सैफई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें