आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट गाइड शिविर का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सुनील कुमार सक्सेना और विशिष्ट अतिथि डीआईओएस आरपी यादव रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
मुख्य अतिथि एसपी ने कहा कि नेशनल इंटीग्रेटेड कोर्स जैसे स्काउटिंग, रोवर्स-रेंजर्स, एनएसएस, एनसीसी आदि बहुत जरूरी है। इनसे छात्र-छात्राओं में नेतृत्व की भावना आती है। साथ ही कहा कि स्काउट गाइड का पथ कांटों से कम नहीं है। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाए गए शिविरों, टेंटों का निरीक्षण किया।
वहीं रविवार रात कैंप फायर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इलाहाबाद से आए एडीशनल जिला जज जैतेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि सुरेश सचान इलाहाबाद ने किया। उन्होंने स्काउट गाइड से संबंधित कई रोचक जानकारियां भी दीं। स्काउट गाइड रैली में ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना, झंडा गीत, कैंपिंग, शारीरिक प्रदर्शन, मीनार बनाना, आसन, लेजम, योगा, जूडो-कराटे, प्राथमिक चिकित्सा, कलर पार्टी, मार्चपास्ट आदि क्रियाकलापों का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार यादव और प्रधानाचार्य डॉ. किरन सौजिया ने स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यायुक्त हरप्रसाद यादव, जिला सचिव डॉ. एके सिंह राठौर, डॉ. राधेश्याम गौड़, आरके शुक्ल, रामपाल गिरि, कृष्ण कुमार, प्रवीन दुबे, रामखिलाड़ी वर्मा, राममोहन मिश्रा, प्रमोद दुबे बाबा, मोहम्मद शमीम, एहसामुद्दीन राम सनेही, गाइड कैप्टन पूनम गुप्ता, रीता राठौर आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील कुमार डीओसी स्काउट ने किया।