उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को साइकिल से स्कूल जा रहा एक छात्र मार्ग से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक भी मार्ग पर पलट गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
औंछा क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी मनोहर लाल का पुत्र कैलाश (13) कस्बा स्थित आरवीएस इंटर कॉलेज में कक्षा 6 का छात्रा था। बुधवार की सुबह वह रोजाना की तरह साइकिल से स्कूल जा रहा था। जैसे ही वह बिजली घर के पास पहुंची। तभी शहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को टक्कर मार दी।