फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव: अखिलेश के गढ़ में गरजे सीएम योगी, बोले- आजमगढ़ और रामपुर जीते; करहल जीतना भी बहुत आसान

Wed, 04 Sep 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उप चुनाव से पहले अखिलेश के गढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि आजमगढ़ और रामपुर जीते हैं। करहल जीतना भी बहुत आसान है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मैनपुरी के बरनाहल में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एक-एक कर सभी से वार्ता कर तैयारियों का हाल जाना। कहा कि जब आजमगढ़ और रामपुर जीते तो करहल जीतना बहुत आसान है। इसके बाद 10 दिन में सभी सम्मेलनों का आयोजन करने निर्देश देते हुए उप चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा।

विज्ञापन


बंद कमरे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने करहल उप चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए तीनों मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों के साथ ही भाजपा व आनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। सीएम ने सबसे पहले प्रभारी मंत्रियों द्वारा अब तक किए गए करहल के दौरों के बारे में जानकारी ली। 

इसके साथ ही सभी संगठनों के अध्यक्षों से भी अलग-अलग वार्ता कर तैयारी जानी। उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान को पूरी शक्ति के साथ सफल बनाने के लिए कहा। मंडल अध्यक्षों से वार्ता कर उनकी रणनीति जानने के साथ ही अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने के लिए कहा।
 

इसके साथ ही अगले 10 दिन में महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन आयोजित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा सम्मेलन से संगठन को शक्ति मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को करहल की जीत के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने बूथ को मजबूत करें।
 

आजमगढ़ और रामपुर का उदाहरण देते हुए सीएम ने कहा कि जब ये गढ़ भाजपा जीत गई तो करहल तो बहुत आसान है। इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

बूथ जीतने का दिया मंत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी संगठन के पदाधिकारियों को बूथ जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बूथ जीतकर ही कोई चुनाव जीता जाता है। ऐसे में जरूरी है कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपना बूथ पहले सबसे मजबूत करें। जब अपना बूथ मजबूत होगा तो जीत भी पक्की हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें