फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कैंटर और बस की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में छह यात्री गंभीर रूप से घायल

Sat, 09 Sep 2023 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में कैंटर और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
कुरावली में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह घिरोर मार्ग पर रीछपुरा के पास कैंटर और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


कुरावली थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह घिरोर मार्ग पर घिरोर की तरफ से आ रही एक बस की रीछपुरा के पास कैंटर से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के टकराने से हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गई। बस में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने बस से घायलों को बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ेंः- संपत्ति के लिए भाई बना हैवान: सिर पर किए इतने वार कि लगे 26 टांके, काट दिए कान; हाल देख डॉक्टर भी थर्रा गए
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थना पुलिस भी मौके पर आ गई। घायल काजल निवासी गांव मकबूलपुर, अनीता, प्रीति, राम खिलाड़ी निवासी गांव रसेमर, राजकुमार निवासी माधव नगर प्रेमपुर कन्नौज और कंटेनर चालक विनय कुमार निवासी तुर्कीपुरा मलावन एटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए कैंटर चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें