फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अन्नदाता किसान की हर जगह हो रही उपेक्षा

Sat, 09 Sep 2023 07:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नदाता किसान की हर जगह हो रही उपेक्षा
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को बरनाहल में हुई। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र शाक्य ने कहा कि अन्नदाता किसान की आज हर जगह उपेक्षा हो रही है। सरकार किसानों की जायज मांगें नहीं मान रही है। बिजली विभाग में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन को मजबूत करके समस्याओं का समाधान कराने के लिए भाकियू जिले में आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर चीज का मूल्य उसको बनाने वाले तय करते हैं। मूल्य तय करके उसको बाजार में बेचते हैं। किसान अपनी फसल का मूल्य तय नहीं कर पाता है। किसान की फसल का मूल्य सरकार अथवा आढ़तिया तय करते हैं। किसानों को फसल पैदा करने के लिए खाद, बीज, सिंचाई के लिए बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी गांव गांव जाकर किसानों को संगठन से जोड़ेंगे। किसानों की समस्याओं का समाधान बिना अब बिना आंदोलन के संभव नहीं है। बैठक में बरनाहल निवासी नेत्रपाल को ब्लॉक बरनाहल कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर राजकुमार रतन, रामखिलाड़ी, लाखन सिंह, श्यामलाल, छत्रपाल, राममोहन, रामपाल, दिग्विजय सिंह, महेश सिंह तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें