फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे बिजली गुल, अधिकारियों के फोन भी बंद

Thu, 01 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की बिजली व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है। देहात तो दूर शहरी क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। गुरुवार को नगर में पुरानी मैनपुरी, स्टेशन रोड क्षेत्र में पांच-छह घंटे तक की अनियमित और अघोषित कटौती की गई। उपभोक्ताओं के फोन करने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने फोन रिसीव ही नहीं किए। उमस भरी गर्मी में लोग पूरे दिन परेशान रहे।
विज्ञापन


आए दिन हो रही अघोषित बिजली कटौती से नगर के लोग परेशान हैं। लोकल फाल्ट तो कभी लाइन शिफ्टिंग के नाम पर कटौती की जा रही है। उमस भरी गर्मी में जब लोग परेशान होकर कटौती का कारण जानने के लिए फोन करते हैं तो कर्मचारी और अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं करते हैं। गुरुवार को पुरानी मैनुपरी क्षेत्र में मिश्राना, पुरोहिताना, चौथियाना क्षेत्र में सुबह 10 बजे से ही बिजली गुल हो गई। शाम चार बजे तक लोग परेशान होकर जेई को फोन मिलाते रहे मगर फोन रिसीव ही नहीं हुआ। शाम चार बजे के बाद जेई असलमउद्दीन ने बताया कि फाल्ट के चलते कटौती की गई है। स्टेशन रोड क्षेत्र में दोपहर 12 बजे के बाद रुक रुककर कटौती की जाती रही। जेई ने लोगों के फोन तक नहीं उठाए। जेई हरीश कुमार का कहना है कि लोकल फाल्ट के चलते कटौती की जाती है। फाल्ट सही होते ही आपूर्ति चालू कर दी जाती है। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि लोकल फाल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। लाइन शिफ्टिंग की सूचना उपभोक्ताओं को पहले ही दे दी जाती है।

दो दिन से 40 गांवों में छाया अंधेरा
औंछा। औंछा फीडर में आई तकनीकी कमी के कारण दो दिन से क्षेत्र के 40 गांवों में अंधेरा है। जेई फोन तक नहीं उठा रहे हैं। क्षेत्रवासी राकेश कुमार, जगपाल, प्रमोद, संतोष, प्रवीन, सरमन सिंह, प्रवेश कुमार, अशोक कुमार, राजवीर सिंह आदि ने नियमित विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें