फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भाई को तिलक करने निकलीं बहनें जाम की दुश्वारी से जूझीं

Wed, 11 Nov 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 2 आगरा बाईपास रोड पर लगा लंबा जाम। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। भाईदूज पर बहनें भाइयों का तिलक करने के लिए निकलीं तो उन्हें जाम का सामना करना पड़ा। ऐसे में उनका आधा त्योहार इंतजार में ही बीत गया। ईशन नदी तिराहे पर यातायात पुलिस की लगाई बैरिकेडिंग से भी जाम से निजात नहीं मिली। बाईपास रोड पर मैनपुरी जंक्शन कट से लेकर करहल चौराहे तक करीब दो किलोमीटर लंबे जाम में सैकड़ों वाहन घंटों फंसे रहे। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने भाईदूज पर ईशन नदी तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर गलत दिशा में चलने वाले वाहनों का रास्ता रोक दिया। इसके बाद भी कई दो पहिया वाहन चालक बैरिकेडिंग पार कर गलत दिशा में जाते रहे। इससे यातायात पुलिस का काफी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज बसों के तिराहे पर सड़क किनारे सवारी उतारने और भरने से भी जाम के हालात बने। जाम के दौरान आने वाले आकस्मिक वाहनों को अलग से रास्ता देकर निकाला गया। ईशन नदी तिराहे पर भोगांव-आगरा मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। दोनों ओर से वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। सड़क किनारे ई रिक्शा और ऑटो चालकों ने वाहन खड़े कर सवारियां भरीं तो पीछे से आने वाले वाहनों का रास्ता चोक हो गया।




एक घंटे की हो गई पांच मिनट की दूरी
आगरा बाईपास पर भी सैकड़ों वाहनों को जाम में फंसना पड़ा। इससे शहर से आगरा की ओर जानी वाली लाइन पर मैनपुरी जंक्शन कट से करहल चौराहे तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। 5 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को करीब एक घंटे का समय लगा। करहल चौराहे पर भी करहल की ओर से आने वाले वाहनों से जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन




सीओ ट्रैफिक ने संभाली व्यवस्था
ईशन नदी तिराहे और बाईपास रोड पर यातायात व्यवस्था फेल होते दिखी तो सीओ ट्रैफिक दीपशिखा सिंह ने यातायात की कमान अपने हाथ में ली। उन्होंने मौके पर खड़े होकर पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया और ईशन तिराहे व बाईपास रोड पर लगा जाम किसी तरह से खुलवाया।



कुसमरा में यादव नगर चौराहे पर भीषण जाम
कुसमरा। नगर के यादव नगर चौराहे पर बुधवार को भीषण जाम लग गया। वाहनों की अधिक आवाजाही से यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। बहनें भाइयों के घर और भाई बहनों के यहां जाने के लिए निकले। यादव नगर चौराहे पर दोपहिया और कारों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने त्योहारों पर प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की। उनका कहना था कि इससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी। संवाद

फोटो 2 आगरा बाईपास रोड पर लगा लंबा जाम। संवाद

फोटो 2 आगरा बाईपास रोड पर लगा लंबा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें