फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगिंग एंड डांसिंग में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

Mon, 17 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
डांस करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतिभा की कहीं कमी नहीं होती उसे निखारने की हमेशा जरूरत होती है। प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ ही उनको प्रोत्साहित करना चाहिए। यह बातें अपर जिलाधिकारी लखनऊ ने कहीं।
विज्ञापन

श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर रविवार की रात सिंगिंग एंड डांसिंग आइडल कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी लखनऊ जय शंकर दुबे ने कहा बच्चों की प्रतिभा को कभी छिपाना नहीं चाहिए। उनको आगे बढ़ाना चाहिए। प्रतिभा हमेशा प्रतियोगिताओं से ही निखरती हैं। संयोजक रोबिन तिवारी ने बताया डांस जूनियर में अक्षरा रघुवंशी प्रथम, नव्या दुबे द्वितीय, आदित्य राज तृतीय रहे। सीनियर डांस में विकास कुमार प्रथम, माइकल द्वितीय, शिवांगी सक्सेना तृतीय, जूनियर गायन में यशराज मिश्र प्रथम, श्रुति दंबे द्वितीय, तनिष्क तृतीय, सीनियर गायन में कुश मिश्र प्रथम, योगिता रानी द्वितीय, आशीष शाक्य तृतीय रहे।
ग्रुप डांस में नटराज ग्रुप प्रथम, विकास ग्रुप द्वितीय, क्रिएटिव ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मेहमान कलाकार पार्श्व गायिका प्रतिभा सिंह बघेल, पार्श्व गायक राहुल पंडित, टीवी कलाकार सोनू मोरवाल, संगीत निर्देशक अफजल अहमद ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसडीएम अमित सिंह, पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, राकेश गुप्ता, चंद्रमोहन, घनश्याम दास गुप्ता, शैफाली यादव, मनोज शर्मा, अभिषेक तोमर, सुमित पांडेय, सुधांशु जैन, अमित अग्रवाल, शशांक गुप्ता, मनोज शर्मा, शिवम गुप्ता, अंशुमन चौहान, लव द्विवेदी, शशांक शर्मा, संजीव सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें