फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर, मौके से नदारद प्रभारी अधीक्षक

Tue, 17 Mar 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 15 उपस्थिति पंजिका देखते एफटीसी जज कुलदीप सिंह। स्रोत प्राधिकरण - फोटो : गोंदलामऊ के उत्तर धौना गांव में तैयार पानी की टंकी।
विज्ञापन
मैनपुरी। न्यायिक अधिकारियों की कमेटी ने सोमवार को राजकीय बालगृह (शिशु) आगरा का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी अधीक्षक बेटा सिंह अनुपस्थित मिले। जबकि उनके उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर पाए गए।
विज्ञापन

न्यायिक कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह एफटीसी जज, प्रीती गिरि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निरीक्षण में कार्यालय सहायक शैलेंद्र ने बताया कि प्रभारी अधीक्षक व्यक्तिगत कार्य से गए हैं। बताया कि राजकीय बालगृह में 10 साल तक के बच्चों को रखा जाता है। बालगृह में छह साल तक के 27 तथा 10 साल तक के 14 बच्चे हैं। मैनपुरी का एक बच्चा आवासित है। उसको आंखों से नहीं दिखता है। शरीर पूरी तरह से कार्य नहीं करता है। उसे मिर्गी की भी परेशानी है।
पाकशाला के निरीक्षण में दीवार का प्लास्टर छूट रहा था। बदबू आ रही थी। सफाई भी नहीं थी। बालगृह में सफाई, दीवारों की मरम्मत के निर्देश दिए गए। कार्यालय सहायक ने बताया कि कर्मचारी अवकाश रजिस्टर प्रभारी अधीक्षक के पास रहता है। उपस्थिति पंजिका में कर्मचारी पूनम एवं पंकज परमार के अवकाश प्रार्थनापत्र मिले। पूनम के 9 से 13 मार्च तक का अवकाश प्रार्थनापत्र मिला। उपस्थिति पंजिका में उक्त तिथियों में हस्ताक्षर मिले। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चे के काम से लखनऊ जा रही थीं। किसी कारणवश नहीं जा पाईं, लेकिन अवकाश प्रार्थनापत्र वापस लेना भूल गई। पंकज परमार के अवकाश प्रार्थनापत्र में अवकाश की कोई तिथि अंकित नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें