फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेवर से पीलीभीत के लिए चलेगी बस, सुगम होगा सफर

Tue, 17 Mar 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। परिवहन निगम के बेवर डिपो की ओर से यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए नए रूटों पर बस संचालन की योजना है। अप्रैल महीने में बेवर से पीलीभीत के लिए बस संचालन शुरू कराया जाएगा। इसके लिए रूट का सर्वे कराने के साथ अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


बेवर डिपो के बेड़े में 59 बसें हैं। निगम मुख्यालय की ओर से हाल ही में डिपो को छह नई बसों को तोहफा दिया गया है। डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी सुरेश चंद्र राठौर ने बताया कि बेवर से पीलीभीत के लिए लंबे समय से बस संचालन की मांग की जा रही थी। अतिरिक्त बसें नहीं होने से संचालन नहीं कराया जा सका। अब डिपो के बेड़े में पर्याप्त बस होने के बाद बेवर-पीलीभीत मार्ग पर बस संचालन की तैयारियां की जा रही हैं। अप्रैल महीने में मार्ग पर बस संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें