फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पटरी पर दुकानदारों ने लगा ली दुकानें

Mon, 08 Dec 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। अतिक्रमण के चलते जाम लगने से वाहन चालक तथा राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने पटरी पर दुकानें लगा ली हैं। हठथेल के कारण भी जाम लगता है। शाम के समय परेशानी अधिक हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि घिरोर में अधिकांश दुकान का सामान या हठथेल पटरियों पर लगा लेते हैं। इसके चलते रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जाम की समस्या को लेकर मांग की लेकिन प्रशासन ने आज दिन तक जाम से निजात दिलाने की कोई पहल नहीं की। सब्जी मंडी, करहल रोड, पुराने बस स्टैंड पर जाम की स्थिति लगी रहती है।
विमल कुमार का कहना है कि अगर अतिक्रमण हटवा दिया जाए तो जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। एसडीएम प्रसून कश्यप का कहना है कि घिरोर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण जब्त करके अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें