फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के इशारे पर बना दिया डान: दयाशंकर

Sun, 04 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह और स्वाती सिंह रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर जमकर बरसे। दयाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि मायावती के इशारे पर उनको डान बना दिया गया। पूरे प्रदेश की पुलिस और एसटीएफ पीछे लगाई गई। मुझे जेल भेजा गया पर नसीमउद्दीन सिद्दीकी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। मेरे पूरे परिवार को खतरा बना हुआ है। क्षत्रिय समाज इस अपमान का बदला विधानसभा चुनाव में जरूर लेगा। 
विज्ञापन

देवी रोड स्थित एक मैरिज होम में क्षत्रिय कल्याण परिषद के कार्यक्रम में स्वाती सिंह ने कहा मेरे पूरे परिवार को अपमानित किया गया पर प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिलाओं का अपमान किया गया पर सरकार चुप रही। नसीमउद्दीन सिद्दीकी को तो सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। इस मौके पर संजय चौहान, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, राहुल राठौर, धीरु राठौर, दीपक चौहान, हरिराज सिंह चौहान, नरेंद्र राठौर, पूनम मिश्रा, बीना श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
घिरोर में भारतीय सवर्ण संगठन के प्रांतीय सम्मेलन में क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश प्रताप ने कहा सवर्ण केवल वोट डालने की मशीन बन गया है। सवर्णों का भला करने वाली एक भी पार्टी नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा देश की कोई भी पार्टी सवर्णों के बिना सत्ता में नहीं आ सकती है। दयाशंकर सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, रूपेश चौहान, शिवप्रसाद सिसौदिया, प्रबल चौहान, मोहित चौहान, उर्मिला चौहान, जयदेव दीक्षित, पंकज मिश्रा, शिवम गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सामान्य सीट से लड़ीं तो सामने लडूंगी: स्वाती सिंह
मैनपुरी। स्वाती सिंह ने कहा कि अगर मायावती सामान्य सीट से चुनाव लड़ें तो वह उनके सामने लड़ेंगी। सामान्य सीट से ही मायावती को उनकी हकीकत पता चलेगी। मायावती तो दौलत की ही बेटी हैं वह रुपयों की खातिर रातोंरात टिकट बदल देती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें