फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज में सार्थक और कैरम में शशांक ने मारी बाजी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
चतुर्वेदी युवा संगठन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चतुर्वेदी युवा संगठन के तत्वावधान शनिवार को श्री विहारी जी महाराज में होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ होली के गीतों से किया गया। उसके बाद स्पोर्ट्स वीक  में विजयी आए बच्चों की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

चतुर्वेदी युवा संगठन द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स वीक के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर में सार्थक, सीनियर मेें राहुल ने बाजी मारी। कैरम प्रतियोगिता में जूनियर में शशांक और सीनियर में मृदुल अव्वल रहे। होली गायन में जूनियर में समर्थ, सीनियर में रिषभ और सामान्य ज्ञान में प्रथम अधीश और द्वितीय रोहित रहे। सभी को संगठन द्वारा पुरस्कृत किया गया। चतुर्वेदी समाज के लोगों ने सुर से सुर मिलाया और ढोलक की थापों ने कुछ देर में सभी को ठुमका लगाने को मजबूर कर दिया। समाज के युवाओं द्वारा प्रस्तुत होली खेल रहे नंदलाल मथुरा की कुंज गलिन में ने ऐसा समां बांधा कि लोग झूम उठे। इस मौके पर महेश मिश्रा, नीरज चतुर्वेदी, योगेश चतुर्वेदी, धीरेंद्र चतुर्वेदी, विनय सोती, अजय चतुर्वेदी, कमलेश चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, पुलकित मिश्रा, आदेश चौबे, प्रशांत चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें