मैनपुरी। पति से चल रहे मुकदमे में तारीख पर आई महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। दो लाख रुपये की मांग की जिससे परेशान होकर महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति से न्यायालय में विवाद चल रहा है। महिला पिता के साथ नोएडा में रह रही है। 4 जनवरी को वह नोएडा से मुकदमे की तारीख पर मैनपुरी आई थी। शाम को तारीख से लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कैथ निवासी सूरज जो कि उसे पहले से जानता था। वह रास्ते में मिल गया। सूरज करीब 12 माह से उनसे लगातार बातचीत कर रहा था। शादी का झांसा देकर अपने साथ शहर स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ संबंध बनाए। धोखे से उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।
इसके बाद से वह उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल करते हुए कई बार होटल में ले जाकर उनका यौन शोषण किया। कुछ समय बाद 14 अप्रैल को वह दो लाख रुपये की मांग करने लगा। जब उसने रुपये देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देगा। मानसिक रूप से तनाव में आकर महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। महिला का नोएडा के एक अस्पताल में उपचार कराया गया। ठीक होने के बाद शनिवार को सदर कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नगला कैथ निवासी सूरज की तलाश शुरू कर दी है।
युवक से बताया जान का खतरा
शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने बताया कि सूरज आपराधिक प्रवृत्ति का है वह मुकदमे की तारीख को लेकर अक्सर मैनपुरी आती रहती हैं। सूरज खुलेआम घूम रहा है। उन्हें सूरज से जान का खतरा है। पुलिस ने युवक की तलाश में दबिश दे रही है।