फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिली आदिल की लाश: दो दिन से लापता था सात वर्षीय मासूम, तलाश में जुटे थे परिजन; मचा कोहराम

Sun, 01 Nov 2026 01:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दो दिन से लापता मासूम का शव तालाब में मिला। परिजन मासूम की तलाश में जुटे थे। जेसीबी की मदद से तालाब में तलाश कराया गया तो बच्चे का शव मिला। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना से परिेवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के महमूद नगर में तालाब में डूबने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर से लापता बच्चे की तलाश में परिजन दो दिन तक भटकते रहे। रविवार सुबह जेसीबी की मदद से तालाब में तलाश की गई तो काफी गहराई में उसका शव मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


महमूद नगर निवासी साबिर का सात वर्षीय बेटा आदिल शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने बच्चे को तालाब की तरफ जाते देखने की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को परिजनों ने जेसीबी की मदद से तालाब में उसकी तलाश कराई, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे दोबारा जेसीबी से तलाश शुरू की गई। काफी देर बाद तालाब की गहराई में आदिल का शव मिला।

बच्चे के पिता साबिर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी बकरी चराने के लिए तालाब की तरफ गई थीं। इसी दौरान आदिल भी बिना बताए उनके पीछे चला गया। तालाब में बहती हुई गेंद देखकर वह उसे लेने के लिए आगे बढ़ा और गहरे पानी में डूब गया। तालाब में गंदगी और पटेल खड़े होने के कारण किसी को उसके डूबने का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हादसे, बाउंड्री कराने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तालाब में पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। तालाब के चारों ओर बाउंड्री कराने की मांग कई बार उठाई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के दिनों में तालाब में पानी बढ़ने से खतरा और अधिक हो जाता है। लोगों ने हादसों को रोकने के लिए तालाब की बाउंड्री कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें