फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात उपकेंद्रों की आपूर्ति की ठप

Tue, 21 Feb 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सात उपकेंद्रों की आपूर्ति की ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह माह से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित संविदा कर्मचारियों ने सात विद्युत उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। जानकारी होते ही अधिकारियों ने संविदा कर्मियों से बात की। ठेकेदार द्वारा मानदेय भुगतान के लिए दो दिन का आश्वासन देने पर संविदा कर्मचारियों ने आपूर्ति चालू की। वहीं देर शाम एक बार फिर कर्मचारियों ने बेवर का आपूर्ति बंद कर दी। लोगों का आरोप है कि शाम को संविदा कर्मचारी ने नशे में आपूर्ति बंद की है। अधिकारियों का कहना है कि कस्बा में आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र बेवर, भोगांव, अरम सराय, बखतपुर, जसराजपुर, भदेही, कुसमरा पर 30 संविदा कर्मी तैनात हैं, जिनमें लाइनमैन और एसएसओ शामिल हैं। उनको पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। मानदेय दिलाने के लिए संविदाकर्मी कई बार डीएम से मिलकर मांग कर चुके हैं। मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोशित संविदा कर्मियाें ने मंगलवार की सुबह 7:30 बजे एक साथ सातों उपकेंद्रों से आपूर्ति बंद कर दी।

जानकारी होते ही अधिशासी अभियंता पीएम प्रभाकर ने ठेकेदार पवन शुक्ला से फोन पर बात की। ठेकेदार ने मानदेय का भुगतान करने के लिए दो दिन का समय मांगा। अधिशासी अभियंता ने संविदा कर्मियों से बात की। बमुश्किल संविदा कर्मी दो दिन का समय देने को तैयार हुए। बेवर उपकेंद्र के एसएसओ कमलेश, ज्ञानसिंह, शीलू, लाइनमैन सूरजपाल, शैलेंद्र, शमशेर, योगेश का कहना था जब ठेकेदार छह माह से भुगतान नहीं कर रहा है तो दो दिन में आखिर कैसे कर देगा। अधिशासी अभियंता के समझाने पर संविदा कर्मी मान गए। सुबह 11:30 बजे सातों उपकेंद्रों की आपूर्ति चालू कर दी गई। संविदा कर्मी के रूप में एसएसओ को 7000 तथा लाइनमैन को 6000 रुपया मानदेय दिया जाता है।
विज्ञापन


इसके बाद शाम को चार बजे अचानक फिर से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी करने जब लोग बेवर उपकेंद्र पर गए तो आरोप है कि वहां कर्मचारी नशे में मिले। उसने एक बार फिर जानबूझकर कस्बा की आपूर्ति बंद कर दी थी। इसको लेकर कर्मचारियों से लोगों का विवाद भी हुआ। उसके बाद भी कर्मचारियों ने आपूर्ति शुरू नहीं की। देर रात खबर लिखे जाने तक पूरे कस्बा में अंधेरा था। अधिकांश घरों में इंवर्टर भी जवाब दे चुके थे। इस संबंध में एक्सईएन देहात पीएम प्रभाकर का कहना है कि संविदाकर्मियों को आश्वासन देकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। यदि फिर भी कस्बा में आपूर्ति बंद की गई है तो उसे शीघ्र सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें