फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गर्मी से बढ़ रहा डायरिया का प्रकोप...सात महीने के बच्चे की माैत, परिवार में मच गया कोहराम

Sat, 07 Jun 2025 07:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

तापमान बढ़ने के कारण डायरिया के मरीज तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में उमसभरी गर्मी के बीच डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में डायरिया पीड़ित मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे सात माह के कन्हैया की डायरिया की वजह से माैत हो गई। वहीं, पांच अन्य बच्चों को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जिले में उमसभरी गर्मी पड़ रही है। तापमान बढ़ने के कारण डायरिया के मरीज तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। 12 बजे की ओपीडी में 800 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें डायरिया के मरीजों की संख्या 200 से अधिक थी।

 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कटरा निवासी सुजीत कुमार के 7 माह के पुत्र कन्हैया को पिछले कुछ दिनों से डायरिया के साथ बुखार की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर शनिवार की सुबह परिजन कन्हैया को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल से दो अन्य बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जबकि पांच बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉक्टर मदन लाल का कहना था कि बच्चे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि डायरिया से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में हर संभव दवा आदि की व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें