फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम युगल ने की शादी...लड़के के घरवालों ने किया ऐसा कांड, पति के लिए भटक रही पत्नी; सता रहा ये डर

Sat, 07 Jun 2025 06:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शादी की जानकारी होने पर घरवाले कौशलेंद्र को जबरन कार में डालकर ले गए। इसके बाद से युवक का मोबाइल बंद जा रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
Bride and groom ai - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा कुरावली की रहने वाली युवती ने प्रेम विवाह से नाखुश ससुरालीजन पर पति को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को सदर कोतवाली में ससुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कुरावली क्षेत्र के गांव साकिन निवासी शिवानी ने बताया कि 18 फरवरी को बौद्ध धर्म के अनुसार बौद्ध मंदिर मैनपुरी में कौशलेंद्र निवासी अजमतपुर थाना मऊदरवाजा फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद के साथ शादी की थी। कौशलेंद्र ने अपने परिजन की मर्जी के खिलाफ उनसे प्रेम विवाह किया था। इस बात से घरवाले नाखुश थे। 

ये भी पढ़ें-UP: मैनपुरी में महंत की अंत्येष्टि पर खूनी संघर्ष...आश्रम के बाहर मारपीट और पथराव, मंदिर पर ताला; पूजा-पाठ बंद
विज्ञापन



 
विज्ञापन

जब शादी की खबर कौशलेंद्र के घरवालों को मिली तो ससुर ओमप्रकाश, पंकज, विनीता, हरीश दो अन्य लोगों के साथ मंदिर के बाहर आ गए। जबरन उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए पति को जीप में डाल कर अगवा कर ले गए। इस घटना के बाद पति का मोबाइल लगातार बंद जा रहा है। जब पति के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया। 

उन्होंने अंदेशा जताया कि ससुरालीजन ने अपनी प्रतिष्ठा की वजह से पति की हत्या कर दी है। जब थाने में शिकायत दी तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें