फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचीं सात बसें

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए अधिग्रहीत की गईं बसों में से सात बसों के चालक तीन दिसंबर को डीजल भी ले गए। इसके बाद चार दिसंबर को पोलिंग पार्टियां लेने नहीं गए। डीएम ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश एआरटीओ को दिए। एआरटीओ ने सभी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रदीप कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि डीएम के निर्देश पर बसों को तृतीय चरण के चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहीत किया गया था। तीन दिसंबर को सभी बस चालकों को डीजल उपलब्ध कराकर चार दिसंबर को राजकीय इंटर कालेज में पहुंचने को कहा गया था। वहां से पोलिंग पार्टियां रवाना होनी थीं। एआरटीओ ने बताया कि बस संख्या पीबी30सी/8278, यूपी84टी/3402, यूपी84टी/3996, यूपी84टी/3341, यूपी84टी/4344, यूपी74बी/9101, यूपी42टी/1113 के चालक राजकीय इंटर कालेज नहीं पहुंचे। पुलिस ने सभी बस संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें