Seeking to halt the harassment Diwyangon
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यागों का उत्पीड़न रोके जाने के संबंध में जिला विकलांग सेवा समिति ने राज्यपाल के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांगपत्र डीएम को सौंपा। समिति ने मांगो पर विचार कर जल्द निस्तारण की मां की।
सोमवार को सेवा समिति के जिलाध्यक्ष किशन लाल जैन ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय मांगपत्र डीएम लोकेश एम को सौंपा। उन्होंने ने कहा कि 13 अप्रैल को आगरा में पुलिसकर्मियों ने दिव्यांगो पर लाठी चार्ज किया। अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए। मुद्रा लोन योजना के तहत दिव्यांगो को बैंकाें द्वारा शक्ति ऋण का वितरण कराया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया कुरावली शाखा द्वारा दिव्यांगों के बचत खाता खोलने और एटीएम देने पर दो सौ रुपये की अवैध वसूली को रोका जाए। ज्ञापन देने वालों में भगवत दास शाक्य, गंगाधर मोहन, वेदप्रकाश दीक्षित, रवि शाक्य, मुकेश गुप्ता, अशोक दुबे, कमलेश कुमारी, शकुंतला, ज्ञानवती, लौंगश्री, महेशचंद्र, कमल सिंह शाक्य आदि दिव्यांग मौजूद रहे।