फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से पीड़ित रोगियों की बढ़ रही संख्या

Mon, 18 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित रोगियों की बढ़ रही संख्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भीषण गर्मी के चलते डायरिया और पेट दर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में सोमवार को डायरिया से पीड़ित होने पर 19 रोगी पहुंचे। इनमें से चार की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने आपातकालीन कक्ष में भर्ती कर इलाज शुरू किया। वहीं 13 को प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में संक्रामक रोगों से पीड़ित रोगियों की लंबी लाइन लगी नजर आई।  डायरिया और पेट दर्द से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें से नगर के मोहल्ला महमूद नगर निवासी प्रीती, महमूद नगर निवासी जयदेवी, भोगांव निवासी अभिषेक, गांव उझैया फकीरपुर निवासी को शांतिदेवी को आपातकालीन कक्ष में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। वहीं 13 रोगियों को इंजेक्शन आदि प्राथमिक उपचार देकर घर जाने की सलाह दी गई।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बढ़ती गर्मी और दूषित खानपान से डायरिया की शिकायत हो जाती है। यदि समय से सही उपचार न मिले तो यह जानलेवा साबित हो जाता है। वहीं डायरिया के दौरान डाक्टर से ही परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


                   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें