जिले की बैंकों और एटीएम में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं हैं। निर्देशों के बाद भी बैंकों में जहां सीसी कैमरे नहीं लगे हैं। वहीं, जिले के दर्जनों बैंकों में गार्ड की भी व्यवस्था नहीं है। गार्ड के अभाव में कुछ बैंक में कैश कैरी करने के लिए अधिकारी-कर्मचारी तैयार नहीं होते।
प्रदेश में बैंक और एटीमएम में लगातार घटनाएं हो रहीं है। आगरा में एटीएम से कैश लूटने की भी घटनाएं हो चुकीं है लेकिन इसके बाद भी बैंक प्रबंधन और मंत्रालय की नींद नहीं टूटी। जिले के तमाम एटीएम गार्ड विहीन हैं। सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। आए दिन होने वाली घटनाओं से बैंक प्रबंधन सबक नहीं ले रहे। प्रमुख एटीएम में गार्ड ही नहीं हैं। वहीं, सर्वाधिक कारोबार कर रही बैंकों में भी निर्देश के बाद भी सीसी कैमरे नहीं लग सके हैं।
शहर के स्टेशन रोड सदर बाजार पर पीएनबी का एटीएम गार्ड विहीन है। इसके अलावा बैंक में भी गार्ड अक्सर नदारत रहते हैं। वहीं पंजाबी कालोनी के सामने स्थित एटीएम पर भी गार्ड नजर नहीं आता। यहां तो अक्सर अराजक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है।