फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाला फेंक में सविता, गोला फेंक में रीना अव्वल

Wed, 19 Oct 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
खेलकूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह चल रहा है। इसके दूसरे दिन गोला फेंक, दौड़, हैमर थ्रो, लंबीकूद आदि प्रतियोगिताएं हुईं। कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर बालिका वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में रुचि प्रथम, रेनू वाला द्वितीय, शिल्पी तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, साधना द्वितीय, किरन तृतीय रहीं। 5000 मीटर में रेनू वाला प्रथम, शिल्पी द्वितीय, जशोधा तृतीय रही। भाला फेंक में सविता प्रथम, दीक्षा द्वितीय, तनीषा तृतीय, हैमर थ्रो में रिंकी प्रथम, रिंकी सेकेंड द्वितीय, आरती तृतीय रहीं। लंबी कूद में साधना प्रथम, पूजा द्वितीय, ऊषा तृतीय रहीं। गोला फेंक में रीना प्रथम, पूजा द्वितीय, कौशिक तृतीय रहीं। त्रिकूद में रोशनी प्रथम, अनुपम द्वितीय, तनीषा तृतीय रहीं।
जूनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में तुलसी प्रथम, स्वार्थी द्वितीय, दीक्षा तृतीय रहीं। 1500 मीटर में दीक्षा प्रथम, वर्षा द्वितीय, साधना तृतीय, 3000 मीटर दौड़ में दीक्षा, अनीता, दिव्या क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। हैमर थ्रो में शिल्पा प्रथम, कल्पना द्वितीय, अंजली तृतीय, भाला फेंक में लक्ष्मी प्रथम, स्वार्थी द्वितीय, तुलसी तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, तुलसी द्वितीय, दीक्षा तृतीय रहीं। लंबीकूद में आरती प्रथम, शिवा द्वितीय और निशा तृतीय रहीं। गोला फेंक में लक्ष्मी प्रथम, रीता द्वितीय, अलका तृतीय रही। ऊंची कूद में डोली, निधि, निकिता, डिस्कस थ्रो में लक्ष्मी, अलका, साक्षी, उछल कूल में आरती, सपना, पल्लवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका 200 मीटर में उमा, वीनू, रूबी, 400 में गुंजन, शिवानी, रश्मि, 600 में शिवांगी, पारुल, लक्ष्मी, ऊंची कूद में पारुल, गुंजन, चांदनी, तस्तरी फेंक में रागिनी, शिवांगी, शिवानी क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहीं।
सीनियर बालक वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में हरीशचंद्र, अनूप, विजय प्रताप, 100 में वीपी सिंह, ऋषि कुमार, अश्वनी, 200 में रवि कुमार, वीपी सिंह, धर्वेश यादव, 400 में अन्नू, अमित कुमार, अश्वनी, त्रिकूद में अन्नू, राधारमन, तेजपाल, डिस्कस थ्रो में आलोक, संदीप, अब्दुल अलवक्स, हेमर थ्रो में संदीप कुमार, रंजीत सिंह, अब्दुल अलवक्स, भाला फेंक में राहुल, कुलदीप, तेजपाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
जूनियर बालक 3000 मीटर में अमित, हरेंद्र, धर्मेंद्र, लंबी कूद में आदित्य, राज अवस्थी, शैलेंद्र, हैमर थ्रो में सिद्धार्थ, शैलेंद्र, सचिन, गोला फेंक में शैलेंद्र, विपिन, पंकज, डिस्कस थ्रो में हर्षित, अर्पित, अनिल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
सब जूनियर बालक वर्ग में 600 मीटर में दीपक, आर्यन, रामू, 400 में रोहित विकास, अनिकेश, डिस्कस थ्रो में लक्ष्य प्रथम, अमित द्वितीय, अमर तृतीय, लंबी कूद में मोहित, नितिन, कुशवीर, भाला फेंक में हर्षित, विपिन चौरसिया, अमित, त्रिकूद में अखिलेश, रणविजय, अमित कुमार, 400 में अर्पित, अतुल यादव, नीरज, ऊंची कूद में आनंद, खुशवीर, अभिषेक क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें