फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों के समर्थन में आज बाजार बंद

Sun, 03 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मांग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सराफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध और सराफा कारोबारियों के समर्थन में सोमवार को व्यापारियों ने जिलेभर के बाजार बंद रखने की घोषणा की। इसके लिए दिनभर शहर से लेकर देहात तक बैठकें हुईं। साथ व्यापारियों से बाजार बंद को सफल बनाने की अपील की गई। रविवार को शहर का सराफा बाजार बंद रहा। 
विज्ञापन

 उल्लेखनीय है कि सराफा कारोबारी पिछले एक माह से अधिक समय से हड़ताल पर हैं। इसके बाद भी केंद्र सरकार एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के निर्णय को वापस लेने को तैयार नहीं है। इस पर पिछले दिनों सराफा कारोबारियों ने अन्य व्यापारिक संगठनों से समर्थन मांगा था। इस पर सभी ने एकजुट होकर फैसला लिया था कि चार अप्रैल को पूर्ण रूप से बाजार बंद रख सराफा कारोबारियों का समर्थन किया जाएगा। इसी क्रम में दोपहर में मैनपुरी व्यापार मंडल ने बैठक कर सराफा कारोबारियों के समर्थन में सोमवार को बाजार बंद रखने की घोषणा की। इस दौरान बैठक में संगठन के प्रांतीय प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाह, जिलाध्यक्ष सोम प्रकाश गुप्ता, धीरू राठौर, विजय कुमार जैन, बांकेलाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुभाष चंद गुप्ता, नीरज बैजल, संतोष भारद्वाज आदि मौजूद थे। इस दौरान शहर का पूरा सराफा बाजार बंद रहा। 
वहीं बेवर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष भैयालाल गुप्ता ने समस्त दुकानदारों से सराफा कारोबारियों के समर्थन में दुकानें बंद रखने की अपील की। भोगंाव में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन उमेश एवं महामंत्री सुरजीत सिंह ने सभी व्यापारियों बंद को सफल बनाने की अपील की। जबकि कुसमरा में सराफा व्यापारियों की हड़ताल बेअसर रही। वहां पर रविवार को दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष के घर का किया घेराव
मैनपुरी। देर शाम सराफा कारोबारियों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता के अवध नगर स्थित आवास का घेराव किया। सराफा व्यापारियों का कहना था कि भाजपा को हमेशा व्यापारियों की पार्टी कहा जाता रहा है। व्यापारियों ने हमेशा पार्टी का सहयोग किया है। इसके बाद भी पार्टी की केंद्र में बनी सरकार ने हम लोगों के खिलाफ ही टैक्स लगा दिया। अब सुनवाई भी नहीं हो रही। इस अवसर जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों की मांगे पार्टी हाईकमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। घेराव के दौरान सराफा कारोबारी रवि वर्मा, लव, आशीष, अंकुर वर्मा, अनुराग, बबलू, समर सिंह, दिवाकर, संजय सोलंकी, शिव शंकर वर्मा, विमल शर्मा, विमलेश सोलंकी, राजेश सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें