फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने संता-बसंता चौराहे पर किया प्रदर्शन

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी खत्म कराने की मांग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने पर सराफा कारोबारियों का विरोध जारी है। शनिवार को सराफा कारोबारियों ने बाजार बंद कर संता-बसंता चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को संता बसंता चौराहा पर प्रदर्शन करते हुए आशीष वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा कारोबारियों के  हितों की अनदेखी की है। सराफा कारोबारी अब पीछे नहीं हटेंगे। 24 दिन से बाजार बंद रहने से कारोबारी भी परेशान हैं। सरकार को तत्काल एक्साइज ड्यूटी को समाप्त करनी चाहिए।
ज्ञानचंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाकर उन लोगों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया है। सराफा कारोबारी अब चुप नहीं बैठेंगे। वह आंदोलन जारी रखेंगे। दीपक वर्मा ने कहा कि ज्वेलरी पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी का पूरे देश में विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार को इसे तत्काल हटाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में दिवाकर वर्मा, राहुल वर्मा, गौरव वर्मा, रवि वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें