मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के गांव टिंडौली में बृहस्पतिवार को विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि सनातन ही साक्षात धर्म है। बाकी तो मजहब और संप्रदाय हैं। देश में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण के माध्यम से हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। हाथ में कलावा बांधकर और नाम बदलकर हिंदू समाज की बालिकाओं को छला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जाति का भेदभाव समाप्त कर सभी हिंदू एकजुट होकर अपनी संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित करने को आगे आएं। मुख्य वक्ता प्रांत प्रमुख धर्म जागरण विशाल ने कहा कि जब भी सत्ता में स्वार्थी लोग बैठते हैं, तब समाज विखंडित होता है। सम्मेलन में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत सत्संग प्रमुख मंजू चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता गिरजा शंकर पांडेय ने और संचालन प्रदीप चौहान ने किया। इस दौरान सह जिला संघचालक ओमेंद्र, जिला कार्यवाह सचेंद्र, संयोजक अजित चौहान, रामकुमार पांडेय, डाॅ. कौशलेंद्र चौहान, अनिल चौहान, सुभाष, महेंद्र सिंह, वीरप्रताप, भानुप्रताप, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।