फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन ने गंवाई जान

Fri, 05 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पीएम हाउस पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। थाना बेवर क्षेत्र में गुरुवार रात को ट्रक ने एक मजदूर को रौंद दिया। घटना से गुस्साए परिवारीजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वहीं जनपद फर्रुखाबाद क्षेत्र में कार की डीसीएम से भिडंत में मैनपुरी के दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो को गंभीर हालत में आगरा भेजा गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कन्नौज के थाना मोहम्मदाबाद के गांव संतोषपुर निवासी खुर्शीद (27) थाना बेवर क्षेत्र स्थित भट्ठा पर मजदूरी करता था। गुुरुवार रात करीब 11:30 बजे भट्ठे से काम करने के बाद पैदल ही गांव की ओर चल दिया। जब वह गांव मद्दापुर मोड़ के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। वहां पहुंची पुलिस ने जब शव को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने इंकार कर दिया। इस पर मृतक के भाई से पुलिस के बीच विवाद भी हुआ। करीब एक घंटा तक वहां जमकर हंगामा करते रहे। करीब एक घंटा बाद सीओ आत्मप्रकाश यादव कई थानों का फोर्स लेकर मौके पहुंचे। कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। मृतक के भाई नवी आलम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के यदुवंश नगर निवासी वरुण की बरात गुरुवार को कन्नौज के तिर्वा गई थी। बरात में यदुवंश नगर निवासी सर्वेंद्र उर्फ मुन्ना, मलिक मिल कालोनी निवासी प्रशांत उर्फ राजू, मोहिल और सचिन निवासी निवासी यदुवंश नगर बैगनआर से गए थे। रात करीब 2:30 बजे चारों मैनपुरी वापस लौट रहे थे। तभी फर्रुखाबाद की सीमा में छिबरामऊ मोड़ के समीप डीसीएम से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में सर्वेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार को ले जाते समय शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रशांत ने भी दम तोड़ दिया। घायल मोहित और सचिन का उपचार आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें